डाॅ. सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने एक ऐसा सरल और प्रभावी समाधान सुझाया है, जो समाज में नई चेतना जगा रहा है।
डाॅ. सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने एक ऐसा सरल और प्रभावी समाधान सुझाया है, जो समाज में नई चेतना जगा रहा है।
प्लास्टिक कचरे से मुक्ति की अनूठी पहल — हर घर से शुरू हुआ पर्यावरण बचाने का अभियान!
उदयपुर से डॉ. सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित की अपील को मिल रहा जनसमर्थन
कमलेश वैष्णव
उदयपुर/बिजयनगर।आज के दौर में प्लास्टिक कचरा एक बड़ी पर्यावरणीय चुनौती बन चुका है, लेकिन इसी बीच उदयपुर निवासी डाॅ. सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने एक ऐसा सरल और प्रभावी समाधान सुझाया है, जो समाज में नई चेतना जगा रहा है।डॉ. राजपुरोहित ने अपने संदेश में कहा कि —“प्रत्येक घर में प्रतिदिन 1 से 10 प्लास्टिक की थैलियाँ (दूध, तेल, स्नैक्स, किराना आदि) उपयोग में आती हैं। यदि इन्हें यूँ ही कूड़ेदान में फेंका जाए तो ये जानवरों द्वारा खा ली जाती हैं, जिससे उन्हें गंभीर नुकसान होता है।”समाधान क्या है?
उन्होंने सुझाव दिया कि इन सभी प्लास्टिक थैलियों को एक कोल्ड ड्रिंक या पानी की खाली प्लास्टिक बोतल में जमा करें, और जब बोतल भर जाए तो उसका ढक्कन अच्छी तरह बंद करके कूड़ेदान में डालें। इससे:खुले में प्लास्टिक नहीं फैलेगा,जानवरों की जान बचेगी,नगर निगम नगर पालिका को कचरा प्रबंधन में सुविधा होगी, पर्यावरण शुद्ध और सुरक्षित रहेगा।इस छोटे से प्रयास को एक 'प्लास्टिक इन बॉटल' मिशन के रूप में देखा जा रहा है, जो बड़ी सफलता की ओर बढ़ रहा है। कई परिवारों ने इस पहल को अपनाना शुरू कर दिया है और सोशल मीडिया पर भी इसे सराहा जा रहा है।. सुरेन्द्र सिंह का यह प्रयास एक उदाहरण है कि यदि हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे, तो स्वच्छ और सुरक्षित भारत का सपना साकार किया जा सकता है। प्लास्टिक नहीं फैलाएं, बोतल में भरें और पर्यावरण बचाएं।आइए, इस जागरूकता मुहिम का हिस्सा बनें।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0